Punjab के सरकारी दफ्तरों में वर्किंग के लिए आया एक बड़ा फैसला
Punjab -हड़ताल वापस लेने का फैसला माल अफसरों द्वारा मुंडियां से मीटिंग के बाद लिया गया
Punjab के सरकारी दफ्तरों में किसी भी काम के लिए जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
चंडीगढ़/ जालंधर।
Punjab -पंजाब के सरकारी दफ्तरों में आज से यानी 15 जनवरी से हड़ताल की कॉल थी जो 17 जनवरी तक चलनी थी। लेकिन अब इस तीन दिवसीय हड़ताल का फैसला वापस ले लिया गया है।
पहले सूचना दी गई थी कि अगर आपका कोई भी सरकारी काम है तो आप ये तीन दिन सरकारी दफ्तर न जाएँ। लेकिन नए फैसले के तहत अब लोग आसानी से सरकारी दफ्तर जाकर अपना काम करवा सकते हैं। इस दौरान आपको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
हड़ताल वापस लेने का फैसला माल अफसरों की एसोसिएशन द्वारा राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां से मीटिंग के बाद लिया गया। राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने उन्हें भरोसा दिया है कि उनकी सभी मांगों को जल्द मान लिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया है।
3 दिन तक काम बंद रखने का था ऐलान
Punjab
दरअसल डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन पंजाब के सभी राज्य और जिला नेताओं के साथ विचार कर 15 से 17 जनवरी तक 3 दिन राज्य के सभी डी.सी. दफ्तरों, समूह एस.डी.एम. दफ्तरों और उप-तहसीलों में कामकाज ठप्प रखने का ऐलान किया था।
उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार लंबे समय से डी.सी. दफ्तर के कर्मचारियों की विभागीय मांगों संबंधी मांग पत्र भेज कर मांगों को पूरा करने के लिए लिखा गया है पर सरकार द्वारा अभी तक भी मांगों को पूरा नहीं किया गया पर अब राजस्व मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जाएंगे।
https://telescopetimes.com/category/punjab-news