एडिट करेंएडिट करें
होमविविधBAJWA ON CM : खुद पर लगे आरोपों की Enquiry करवाएं
विविध

BAJWA ON CM : खुद पर लगे आरोपों की Enquiry करवाएं

संपादकीय टीम 3 जुलाई 2024 को 11:05 pm बजे
0 views

BAJWA ON CM : लाडोवाल की बजाए, परागपुर में टोल वसूल कर रहे

जालंधर। (BAJWA ON CM )विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मंगलवार को यहाँ प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पंजाब के CM भगवंत मान खुद पर लगे आरोपों पर चुप नहीं बैठ सकते। उन्हें खुद पर लगे आरोपों की जाँच करवा कर जनता के सामने सच लाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, आम आदमी पार्टी के CM मान लाडोवाल की बजाए, परागपुर में टोल वसूल रहे हैं जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, अपने परिवार और कैबिनेट के साथ जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मनाने के लिए जालंधर में डेरा डाले हुए हैं।

BAJWA ON CM : ढाई साल कुछ नहीं किया

बाजवा ने कहा, अगर आप सरकार ने अपने ढाई साल के शासन में अच्छा प्रदर्शन किया होता, तो उसे जालंधर पश्चिम के मतदाताओं को मनाने के लिए इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। कांग्रेस नेता बाजवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी आप केवल तीन सीटें जीत पाई। बाजवा ने कहा कि अब जालंधर के मतदाता आप को एक बार और हराने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा, लोग खुद जानते हैं कि कौन सी पार्टी कितनी साफ सुथरी है। उन्होंने लोगों से सही पार्टी चुनने को कहा। उन्होंने कहा, कांग्रेस हमेशा किसान और पंजाब के हितों की बात करती रही है।

BAJWA ON CM : आप के मंत्रियों की भगवंत मान के परिवार के साथ फोटो

उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में आप के मंत्रियों की भगवंत मान के परिवार के साथ फोटो भी दिखाईं और कहा कि ये पिक्चर सबूत हैं कि राज्य में चल क्या रहा है।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news

bajwa on cm