एडिट करेंएडिट करें
होमविविधAttack : रेड एफ.एम. कैलगरी के न्यूज एडिटर ऋषि नागर पर हमला
विविध

Attack : रेड एफ.एम. कैलगरी के न्यूज एडिटर ऋषि नागर पर हमला

संपादकीय टीम 1 अक्टूबर 2024 को 08:22 am बजे
0 views

Attack :हमले में उन्हें कुछ चोटें भी आई

Attack : हमला तब हुआ जब वो रियो बैंक्वेट हॉल में मीटिंग के बाद बाहर निकल रहे थे

कैलगरी। attack on journalist -यहाँ से एक बड़ी खबर आई है। पता चला है, रेडियो रेड एफ.एम. कैलगरी के न्यूज एडिटर ऋषि नागर पर Attack हुआ है। ये हमला तब हुआ जब वो रियो बैंक्वेट हॉल में एक मीटिंग के बाद बाहर निकल रहे थे। उस समय कुछ अज्ञात युवकों ने ऋषि नागर पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमलावर की पहचान कर ली गई

हमलावर की पहचान कर ली गई है। इस हमले में उन्हें कुछ चोटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि खालिस्तानियों द्वारा उन पर हमला किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने हमलावर पर चार्ज लगाए है या नहीं इस संबंध में अभी पता नहीं चल पाया है।

सिख समुदाय के सदस्यों ने एक बयान जारी कर इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, यह हमला विचारों और मीडिया की आजादी पर हमला है। इसे किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वह कैलगरी पुलिस और अलबर्टा सरकार से मांग करते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। हमारे समाज में ऐसा हिंसक घटनाएं पिछले कुछ समय से आम होती जा रही हैं।

पिछले हफ्ते ही कुछ युवकों द्वारा स्थानीय कारोबारियों से फिरौती लेने का मामला सामने आया था। इस संबंध में गुरुद्वारा दशमेश कल्चर सेंटर में इकट्ठा हुए आम लोगों ने इस संबंध में चिंता प्रकट की है। सिख समुदाय के सदस्यों ने कहा कि वह पूरे समुदाय और सभी संस्थानों को ऐसी हिंसक कार्रवाई के खिलाफ खुल कर आगे आने की अपील करते हैं।

मालूम हो की आये दिन कनाडा जैसे देश में भी अब आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। लोगों ने कहा, यह सही नन्ही है। सरकार को ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें सजा देनी चाहिए।

https://telescopetimes.com/category/trending-news/international-news