एडिट करेंएडिट करें
होमविविधAtishi होगी दिल्ली की नई CM
विविध

Atishi होगी दिल्ली की नई CM

संपादकीय टीम 17 सितंबर 2024 को 11:57 am बजे
0 views

Atishi : विधायक दल की बैठक के बाद लिया गया फैसला

Atishi दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं, 2013 से पार्टी से जुड़ी हुई हैं

Atishi दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। यह फैसला आज सुबह अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में उनके दिल्ली आवास पर विधायक दल की बैठक के बाद लिया गया, जिसमें आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा गया।

केजरीवाल आज बाद में अपना इस्तीफा दे सकते हैं और शाम 4.30 बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से भी मुलाकात करेंगे।

13 सितंबर को अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा हुए, जहां उन्हें दिल्ली शराब नीति मामले में कथित संलिप्तता के लिए रखा गया था। अपनी रिहाई के करीब दो दिन बाद रविवार को केजरीवाल ने कहा कि वह 48 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

उन्होंने दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की भी मांग की और कहा कि जब तक लोग उन्हें “ईमानदारी का प्रमाणपत्र” नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

Atishi

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news