एडिट करेंएडिट करें
होमविविधअनिल कुमार को जिला अटॉर्नी (प्रॉसिक्यूशन) जालंधर लगाया
विविध

अनिल कुमार को जिला अटॉर्नी (प्रॉसिक्यूशन) जालंधर लगाया

संपादकीय टीम 4 मार्च 2024 को 08:58 pm बजे
0 views

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने आज प्रॉसिक्यूशनऔर लिटिगेशन विभाग में काम कर रहे अधिकारियों की तैनाती और ट्रांसफर की गई हैं। ऐसा प्रबंधकीय ज़रूरतों और लोक हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
कुछ तबादले खाली सीटों को देखते हुए किये गए तो कुछ को एक शहर से दूसरे शहर भेजा गया गया है। इन अफसरों की सूची इस प्रकार है।
1 . अनिल कुमार को जिला अटॉर्नी (प्रॉसिक्यूशन) जालंधर लगाया गया है। ये सीट खाली थी। वो पहले जिला अटॉर्नी (प्रॉसिक्यूशन) एस. बी. एस. नगर में तैनात थे।

2 . नीना को भी खाली सीट के तहत जिला अटॉर्नी दफ्तर आबकारी और कर कमिश्नर पटियाला अतिरिक्त चार्ज जिला अटॉर्नी प्रशासन लुधियाना लगाया गया है।

3 . दविंदर कुमार जिला अटॉर्नी प्रशासन होशियारपुर को जिला अटॉर्नी (प्रॉसिक्यूशन) एस. बी. एस. नगर लगा दिया गया है।

4. बलदेव सिंह सहायक जिला अटॉर्नी मानसा को सहायक जिला अटॉर्नी बरनाला लगा दिया है।

5. गुरइकबाल सिंह सहायक जिला अटॉर्नी बरनाला को सहायक जिला अटॉर्नी मानसा लगा दिया है

6. हकीकत राय गोयल सहायक जिला अटॉर्नी मानसा को सहायक जिला अटॉर्नी संगरूर लगा दिया है।

7. साजन सहायक जिला अटॉर्नी बठिंडा को सहायक जिला अटॉर्नी मानसा भेजा गया है।

8. अमनपाल सिंह सहायक जिला अटॉर्नी जालंधर को सहायक जिला अटॉर्नी होशियारपुर भेजा गया है। ये सीट खाली थी।