एडिट करेंएडिट करें
होमविविधAction Helpline 96462-22555 पर मिलीं 774 शिकायतों का निपटारा
विविध

Action Helpline 96462-22555 पर मिलीं 774 शिकायतों का निपटारा

संपादकीय टीम 2 जनवरी 2026 को 09:41 pm बजे
0 views

204 प्लाट मालिकों को नोटिस, प्लाटों की सफाई नहीं करवाई थी

जालंधर, 2 जनवरी : जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी Action Helpline/एक्शन हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 96462-22555 पर प्राप्त 774 शिकायतों का प्रभावी ढंग से निपटारा किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने एक्शन हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के निपटारे संबंधी आज एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्हें और दृढ़ता से काम करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा खाली प्लाटों की सफाई संबंधी Action Helpline व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त 473 शिकायतों का अब तक समाधान किया गया है। जबकि प्लाटों की सफाई न करवाने वाले मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 204 प्लाट मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं और 23 मामलों में रेड एंट्री के लिए सिफारिश की गई है।

उन्होंने बताया कि सफाई पसंद व्यक्तियों द्वारा प्लाटों की सफाई करवाने के अलावा चारदीवारियां भी करवाई जा रही है। उन्होंने अन्य प्लाट मालिकों को भी अपने खाली पड़े प्लाटों की सफाई और चारदीवारी करवाने के निर्देश दिए, ताकि कूड़े की गैर-कानूनी डंपिंग को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने की स्थिति में विभाग द्वारा सफाई करवाई जाएगी, जिसका खर्चा जुर्माने के रूप में प्लाट मालिक से वसूला जाएगा। इसके अलावा राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की जाएगी।

Action Helpline 96462-22555. people constructed walls.

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने टेलीकॉम और इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने वाली कंपनियों की शहर में लटकती, ढीली, गैर-उपयोगी और खराब तारें हटाने के अभियान का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि Action Helpline के माध्यम से ऐसी 60 शिकायतों का समाधान सुनिश्चित बनाया गया है।

बेसहारा पशुओं संबंधी हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का नियमित ढंग से निपटारा करते हुए शहर से अब तक 241 बेसहारा पशु गौशालाओं में भेजे गए, जिनमें नवंबर और दिसंबर महीने के दौरान गौशालाओं में भेजे गए 88 बेसहारा पशु शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अप्रैल महीने से अब तक शहर से कुल 340 बेसहारा पशु गौशालाओं में पहुंचाए गए हैं।

Action Helpline 96462-22555. Meeting reviewed actions.

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लोग खाली प्लाटों में कूड़ा फेंकने संबंधित सूचना, लोकेशन सहित Action Helpline व्हाट्सएप नंबर 96462-22555 पर भेज सकते है। इसके अलावा फोकल प्वाइंट, औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग या बुनियादी ढांचे के बारे में भी इसी हेल्पलाइन नंबर पर सूचना साझा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक्शन हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर उचित समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा।

बैठक में सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर., सी.एम.एफ.ओ. नवदीप सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम सुमनदीप कौर और अन्य अधिकारी मौजूद थे।