एडिट करेंएडिट करें
होमविविधविजय सांपला ने AAP सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा
विविध

विजय सांपला ने AAP सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा

संपादकीय टीम 28 सितंबर 2024 को 03:48 pm बजे
0 views

AAP : गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स को मिले सांपला, मांग पत्र भी लिया

होशियारपुर। अनिकेत शर्मा : आज यहाँ शहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी /AAP सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा और कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार जो पहले विपक्ष की भूमिका निभाती थी, तब पंजाब के 1158 कॉलेजों में 1158 शिक्षकों की भर्ती को गलत माना गया और उनकी नियुक्ति रोक दी गई, लेकिन आज हुआ यह है कि पंचायत चुनाव में चुनाव आचार संहिता के बावजूद 1158 शिक्षकों की भर्ती को सही ठहराया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों से वोट लेने के लिए ऐसा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी कॉलेजों में लंबे समय से काम कर रहे गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स को AAP सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है और उन्होंने कॉलेजों में वेतन के लिए अपनी जिंदगी गुजार दी है। सरकार को लम्बे समय से सेवा दे रहे गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों पर ध्यान देना चाहिए।