एडिट करेंएडिट करें
होमविविधAAP MP RINKU WILL JOIN BJP SOON!
विविध

AAP MP RINKU WILL JOIN BJP SOON!

संपादकीय टीम 27 मार्च 2024 को 03:45 pm बजे
0 views

जालंधर। लोकसभा चुनावों से पहले नेताओं का दलबदल अभियान जोरों पर है। कल कांग्रेस के लुधियाना से रवनीत बिट्टू बीजेपी में शामिल होकर पार्टी की बड़ाई करते दिखे थे। इसी बीच आज ये खबर ज़ोर पकड़ रही है कि शाम 4 बजे आप का एक बड़ा चेहरा बीजेपी में शामिल होने जा रहा है। ये नेता जालंधर का है। यह जानकारी बीजेपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रैंस करके दी जाएगी। जब सांसद सुशील कुमार रिंकू राम लला मंदिर गए थे माथा टेकने तभी बीजेपी में शामिल होने की खबर उड़ने लगी थी।

मालूम हो कुछ दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने बीजेपी ज्वाइन की थी।