एडिट करेंएडिट करें
होमविविधसुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद आप सांसद राघव चड्ढा का राज्यसभा से निलंबन रद्द
विविध

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद आप सांसद राघव चड्ढा का राज्यसभा से निलंबन रद्द

संपादकीय टीम 4 दिसंबर 2023 को 04:56 pm बजे
0 views

नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा का संसद से निलंबन वापिस ले लिया गया।

सोमवार को इसके लिए राज्य सभा में प्रस्ताव पास किया गया। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर वीडियो अपलोड कर कहा , "11 अगस्त को मुझे राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। मैं अपने निलंबन को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया और अब 115 दिनों के बाद मेरा निलंबन रद्द कर दिया गया है… मुझे खुशी है कि मेरा निलंबन वापस ले लिया गया है और मैं सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को धन्यवाद देना चाहता हूं…।"

आप सांसद राघव चड्ढा को अगस्त में राज्यसभा से तब तक के लिए निलंबित कर दिया गया था जब तक कि विशेषाधिकार समिति उनके मामले में फ़ैसला न दे दे। राघव चड्ढा पर राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक से संबंधित एक प्रस्ताव में पांच सांसदों के जाली हस्ताक्षर करने के आरोप थे।