एडिट करेंएडिट करें
होमविश्वन्यूज़ीलैंड की नई सरकार 27 को संभालेगी कार्यभार
विश्व

न्यूज़ीलैंड की नई सरकार 27 को संभालेगी कार्यभार

संपादकीय टीम 25 नवंबर 2023 को 07:16 pm बजे
0 views

नए पीएम बनने वाले क्रिस्टोफर लक्सन ने किया दो पार्टियों से समझौता

ऑकलैंड । न्यूज़ीलैंड में नई बनी सरकार 27 नवंबर को कार्यभार संभालेगी। इसी दिन नए पीएम बनने वाले क्रिस्टोफर लक्सन सौगंध उठाएंगे। नेशनल पार्टी के क्रिस्टोफर ने दो पार्टियों से समझौता किया है। ये पार्टी हैं-एक्ट और एनजेड फर्स्ट। गठजोड़ के कागजों पर समझौते के तहत हस्ताक्षर हो गए हैं। 44 दिन बाद ये राजसी गठजोड़ बन पाया है। एक्ट और एनजेड फर्स्ट के नेता बारी- बारी उपप्रधानमंत्री की भूमिका निभाएंगे। 18 महीने हरेक का कार्यकाल होगा।
नई सरकार के मंत्रिमंडल में 20 मंत्री हैं जो लक्सन के साथ अपने काम और गोपनीयता की सौगंध उठाएंगे।