एडिट करेंएडिट करें
होमविश्ववाशिंगटन में Indian embassy का अधिकारी मरा मिला
विश्व

वाशिंगटन में Indian embassy का अधिकारी मरा मिला

संपादकीय टीम 20 सितंबर 2024 को 10:54 pm बजे
0 views

Indian embassy में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत

Indian embassy घटना की तेजी से जांच, आत्महत्या की संभावना भी शामिल

वाशिंगटन। वाशिंगटन में भारतीय दूतावास का एक अधिकारी मरा मिला। रहस्यमय परिस्थितियों में हुई इस मौत की जांच की जा रही है।
स्थानीय पुलिस और सीक्रेट सर्विस दो दिन पहले हुई इस घटना की जांच तेजी से कर रही है, जिसमें आत्महत्या की संभावना भी शामिल है।

हालाँकि अफसर का नाम पता नहीं बताया गया है।

अधिकारियों ने यहां बताया कि भारतीय दूतावास का एक अधिकारी यहां मिशन परिसर के अंदर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया।

“गहरे अफसोस के साथ, हम पुष्टि करना चाहते हैं कि भारतीय दूतावास के एक सदस्य का 18 सितंबर 2024 की शाम को निधन हो गया। हम लाश को उसके घर भेजने के लिए सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों और परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा।

कहा गया कि“परिवार की गोपनीयता की चिंता के कारण मृतक के संबंध में अतिरिक्त विवरण जारी नहीं किया जा रहा है। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।"

https://telescopetimes.com/category/trending-news/international-news

indian embassy