एडिट करेंएडिट करें
होमविश्वFIRING AT DONALD TRUMP : पूर्व राष्ट्रपति के कान में गोली लगी, 2 गंभीर जख्मी
विश्व

FIRING AT DONALD TRUMP : पूर्व राष्ट्रपति के कान में गोली लगी, 2 गंभीर जख्मी

संपादकीय टीम 14 जुलाई 2024 को 09:05 am बजे
0 views

FIRING AT DONALD TRUMP : ट्रंप पर हमला करने वाला शख्स ढेर

पेनसिल्वेनिया . FIRING AT Donald Trump : यहाँ हुए एक हमले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जान बाल-बाल बच गई। पेनसिल्वेनिया में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे ट्रंप पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। ट्रंप पर एक शूटर ने गोलियां चलाईं, जो उनके कान को छूते हुए निकल गई। इस घटना में ट्रंप घायल हो गए और उनके कान से खून भी निकलने लगा। डॉक्टरों ने ट्रंप का इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। उधर, सीक्रेट सर्विस ने कहा है कि ट्रंप पर हमला करने वाले शख्स को ढेर कर दिया गया है।

स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार 13 जुलाई को पेनसिल्वेनिया के बटलर शहर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। वह रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं और इन दिनों जनता के बीच जाकर जन समर्थन हासिल कर रहे हैं। ट्रंप जिस वक्त मंच से भाषण दे रहे थे, उसी वक्त शूटर ने उन पर गोलियां चलाईं। सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत ट्रंप को चारों ओर से घेरकर सुरक्षा घेरा बनाया और मंच से सुरक्षित नीचे उतारा।

FIRING AT DONALD TRUMP : ट्रंप पर हमले के वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप रैली में आई जनता को संबोधित कर रहे हैं। वह अपनी फेमस लाल रंग वाली टोपी भी लगाए हुए हैं। इसी दौरान गोलियां चलने की आवाज आती है। दो से तीन राउंड गोली चलती है। तभी ट्रंप अपने कान पर हाथ लगाते हैं और देखते हैं कि उससे खून बह रहा है। इस दौरान कई राउंड और गोलियां चलती हैं और सीक्रेट सर्विस के जवान ट्रंप को चारों ओर से घेरकर जमीन पर लिटा देते है।

FIRING AT DONALD TRUMP...FILE PFOTO

ट्रंप के पीछे बैठे हुए लोगों के बीच भी अफरा-तफरी मच जाती है। हर कोई इधर-उधर भागने लगता है। कुछ पल में नीचे बैठे हुए लोग उठने लगते हैं। सीक्रेट सर्विस के जवान भी ट्रंप को उठाते हैं और सुरक्षा घेरा बनाकर गाड़ी की ओर बढ़ने लगते हैं। ट्रंप को कुछ देर तक कुछ भी समझ नहीं आ रहा होता है। वह खड़े होते हैं और इस दौरान उनका खून से लथपथ कान भी दिखाई देता है। ट्रंप मुट्ठी बनाकर हवा में हाथ को लहराते हैं और फिर सीक्रेट सर्विस के जवान उन्हें गाड़ी में बैठा देते हैं।

FIRING AT DONALD TRUMP : दो लोग गंभीर रूप से घायल

सीक्रेट सर्विस ने कहा है कि ट्रंप पर हमला करने वाले शख्स को ढेर कर दिया गया है। एक बयान में कहा गया, 13 जुलाई की शाम लगभग 6:15 बजे बटलर, पेनसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की चुनावी रैली के दौरान, एक संदिग्ध शूटर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई राउंड गोलियां चलाईं. सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को ढेर कर दिया है। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

https://telescopetimes.com/category/trending-news/international-news