एडिट करेंएडिट करें
होमपंजाबहोशियारपुर में पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी लूटने वाले 2 और लुटेरे गिरफ्तार
पंजाब

होशियारपुर में पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी लूटने वाले 2 और लुटेरे गिरफ्तार

संपादकीय टीम 20 फ़रवरी 2024 को 02:04 pm बजे
0 views

एक दिन पहले मुठभेड़ में घायल जालंधर के लुटेरों ने दो साथियों के नाम बताए

होशियारपुर (अनिकेत शर्मा ) एक दिन पहले मुठभेड़ में घायल जालंधर के लुटेरों ने अपने दो साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस ने पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी लूटने वाले इन दोनों लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों भगोड़े थे।

पुलिस से मुठभेड़ में जो दो बदमाश पकड़े गए थे, वो जेरे इलाज थे। पुलिस ने उनके पैर में गोली मर कर उनको पकड़ा था। इन्होंने पूछताछ में कबूला था कि उनके दो और साथी हैं जो लूटपाट करते हैं।

एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने पहले एक प्रवासी मजदूर से प्लैटिना मोटरसाइकिल छीनी, फिर पिछले शुक्रवार को फगवाड़ा रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप से बंदूक की नोक पर 50,000 और दसूहा में एक पेट्रोल पंप पर 50,000 लूटे।

शनिवार रात 16 हजार की लूट की जिसके बाद नसराला में जब इन्हें पकड़ने की कोशिश की गई तो बदमाशों की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस इनके दो और साथियों को पकड़ने में कामयाब रही।

इन लुटेरों के पास से दो अवैध हथियार पकड़े गए हैं। बरामदगी में एक पिस्तौल और एक रिवाल्वर और चोरी की प्लेटिना मोटरसाइकिल शामिल है।