एडिट करेंएडिट करें
होमपंजाबIndore स्कूल में स्टाफ ने 3 साल की बच्ची को गलत तरीके से छुआ
पंजाब

Indore स्कूल में स्टाफ ने 3 साल की बच्ची को गलत तरीके से छुआ

संपादकीय टीम 27 सितंबर 2024 को 10:07 pm बजे
0 views

Indore बच्ची के माता-पिता ने एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया

indore : चार सदस्यीय समिति का गठन, अध्यक्षता एसडीएम करेंगी

इंदौर। मध्य प्रदेश के Indore में एक स्कूल कर्मचारी द्वारा 3 वर्षीय छात्रा को गलत तरीके से छूने के आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार को चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। एक अधिकारी ने कहा कि समिति के सभी चार सदस्य महिलाएं हैं और इसकी अध्यक्षता सब डिवीजन मजिस्ट्रेट (एसडीएम) करेंगी।

उन्होंने कहा कि समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

बच्ची के माता-पिता ने एक कर्मचारी पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए वीरवार को शिक्षण संस्थान में हंगामा किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में स्कूल प्रबंधन का एक अधिकारी आंदोलनकारी अभिभावकों के सामने खड़ा होकर कर्मचारी से आरोपों के बारे में पूछताछ करता नजर आ रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कर्मचारी से भी पूछताछ की है।

पुलिस उपायुक्त विनोद कुमार मीणा ने कहा कि लड़की के माता-पिता से बात की गई है लेकिन उन्होंने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

मीना ने कहा, पुलिस ने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news