एडिट करेंएडिट करें
होमपंजाबपठानकोट से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल सिंह भोआ अरेस्ट, अवैध माइनिंग के लगे आरोप
पंजाब

पठानकोट से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल सिंह भोआ अरेस्ट, अवैध माइनिंग के लगे आरोप

संपादकीय टीम 29 दिसंबर 2023 को 09:59 pm बजे
0 views

जीरो टोलेरेंस पॉलिसी के तहत कार्रवाई , अफसरों के साथ बहसबाजी -बदसूलकी के आरोप भी लगे

पठानकोट . पठानकोट से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल सिंह भोआ को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें तारागढ़ थाने ले जाया गया है। जोगिंदर भोआ की यह गिरफ्तारी अवैध खनन को लेकर हुई है। भोआ पर अफसरों के साथ बहसबाजी और बदसूलकी के करने के आरोप भी लगे हैं।

उनके एक साथी को भी पकड़ा गया है।

शुक्रवार को रावी नदी के पास पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ की पत्नी के स्वामित्व वाली क्रशर साइट पर नाजायज माइनिंग पकड़ी गई। मौके पर एसडीओ माइनिंग पहुंचे हुए थे। जिन्होंने पॉकलेन मशीनों और टिप्परों के जरिए भारी मात्रा में खनन की पुष्टि की।

पंजाब में इल्लीगल माइनिंग करने, सरकारी काम में बाधा डालने और अधिकारियों के साथ विवाद करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार किया है।

उनकी गिरफ्तारी शुक्रवार शाम को की गई। पुलिस ने मौके से एक टिप्पर और पोकलेन मशीन भी जब्त की। जोगिंदर पाल पठानकोट जिले से ताल्लुक रखते हैं और यहां की भोआ विधानसभा सीट से कांग्रेस के एमएलए रह चुके हैं।

पत्नी के स्वामित्व वाली साइट रवि नदी के पास वो माइनिंग कर रहे थे।

मौके पर एसडीओ माइनिंग पहुंचे हुए थे। मालूम हो कि भगवंत मान ने जीरो टोलेरेंस पॉलिसी लागू कर रखी है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए जोगिंदर को गिरफ्तार किया गया है।