SUSPENDED AIG ने COURT Mediation Centre में IRS दामाद क़ी गोली मार हत्या क़ी
Mediation Centre कोर्ट के मेडिएशन सेंटर में 3-4 गोलियां चलीं
Mediation Centre लड़का IRS था, दोनों पक्ष तलाक के केस में जुटे थे
चंडीगढ़। पंजाब के लॉ आर्डर का हाल देख लो। आदमी कोर्ट में भी सुरक्षित नहीं है। वो भी वहां जहाँ सारे मंत्री और नौकरशाही का जमावड़ा है। आज चंडीगढ़ के जिला कोर्ट में मेडिएशन सेंटर/ Mediation Centre में किसी विवाद में दो पक्षों को बुलाया गया था। वहां पर बातचीत के दौरान लड़की वालों की ओर ससुर SUSPENDED AIG मालविंदर सिंह सिद्धू ने गोलियां चला दी गईं जिसमें दामाद गंभीर घायल हो गया, बाद में उसकी मौत हो गई। लड़का IRS था।
मामला 43 सेक्टर का है।
कहा जा रहा है, दोपहर 2 बजे के क़रीब 3 -4 गोलियां चलाईं गईं जिसमें से एक गोली लड़के के पेट में लग गई। लड़का, एक जारी वीडिओ में फर्श पर तड़पता दिख रहा है। लड़का घायल है और आस पास के लोग पुलिस की और एम्बुलेंस की वेट कर रहे हैं। लोग बात करते सुने जा सकते हैं। अगर व्यक्ति कोर्ट में सुरक्षित नहीं है तो कहाँ होगा। लड़की वाले लोडेड हथियार लेकर अंदर आ गए और किसी ने चेकिंग नहीं की।
सूचना के बाद 36 सेक्टर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच शुरू क़ी। पुलिस ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया और गिरफ्तार करके ले गई।
बताया जा रहा है, मालविंदर को 3-4 महीने पहले विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। वो जमानत पर बाहर था।
जानकारी के अनुसार -लड़का -लड़की का 3-4 साल से झगड़ा चल रहा था। आज भी दोनों पक्ष तलाक के केस में जुटे थे।
FILE PHOTO OF A CENTRE