एडिट करेंएडिट करें
होमपंजाबBad Fight : झगड़े में दोस्त का कान काटा, निगल भी गया
पंजाब

Bad Fight : झगड़े में दोस्त का कान काटा, निगल भी गया

संपादकीय टीम 27 फ़रवरी 2025 को 09:23 pm बजे
0 views

Bad Fight -पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Bad Fight -पॉश एरिया में पार्टी में भिड़े लोग

ठाणे। यहाँ कुछ दोस्त पार्टी कर रहे थे कि अचानक दो दोस्तों में झगड़ा हो गया। बहस हुई पर बात इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का कान काट खाया। मामले में पुलिस को बुलाना पड़ा जिसने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कासरवाड़ावली थाने के अफसरों ने बताया, घटना ठाणे की है। पाटलीपाड़ा इलाके में एक पॉश एरिया में पार्टी चल रही थी। दो दोस्त किसी बात पर उलझ गए। बात धक्का मुक्की तक पहुंची कि इतने में एक दोस्त विकास मेनन (32) ने दूसरे युवक दोस्त श्रवण लीखा (37 ) के कान का एक हिस्सा मुहं से काट दिया। यही नहीं उसे उगलने की बजाय निगल गया।

श्रवण लीखा (37 ) को तुरंत अस्पताल ले गए और इलाज शुरू हुआ। विकास मेनन पर धारा 117(2) के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news