TEEJ 2025 : शेखां बाजार किट्टी ग्रुप ने मनाया तीज त्यौहार
TEEJ 2025 : रोमा अरोड़ा द्वारा करवाया गया फंक्शन
TEEJ 2025 : थीम था पंजाबी पहरावा, पंजाबी लोक गीतों पर नाची महिलाएं
जालंधर। Roma Arora : शेखां बाजार किट्टी ग्रुप की महिलाओं ने सावन महीने के चलते यहाँ होटल सुख महल में तीज का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया। महिलाओं ने संस्कृति और यादों का आनंद उठाया।
आयोजन के दौरान पंजाबी पहरावा थीम के हिसाब से महिलाएं सज धज कर पहुंची। इस दौरान तंबोला, फन गेम्स खेलीं गईं। पंजाबी लोकगीत पर डांस मुकाबले करवाए गए। विजेताओं को उपहार भी दिए गए। मजेदार व्यंजनों के साथ बच्चों ने भी खूब आनंद उठाया।
तीज के इस इवेंट का आयोजन करने वाली Roma Arora/ रोमा अरोड़ा ने बताया कि मौके पर सरोज अरोड़ा, उषा अरोड़ा, सोनिया, प्रिया, अलका, मीनू, नूरी, सचिता, नेहा, नैना आदि मौजूद रहे।
पौराणिक मान्यता
TEEJ 2025
पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां पार्वती ने शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त किया था। वहीं, वृक्ष, नदियों तथा जल के देवता वरुण की भी उपासना इस दिन की जाती है। यह त्योहार अच्छे और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए रखा जाता है. इस बार हरियाली तीज का पर्व 27 जुलाई, रविवार के दिन मनाया जाएगा।
क्यों है खास
हरियाली तीज एक हिंदू त्योहार है जो विशेष रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है, जो भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन को दर्शाता है, और यह वर्षा ऋतु के दौरान मनाया जाता है। विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं अपने वैवाहिक सुख और अपने पति के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए हरियाई तीज के दौरान व्रत रखती हैं। तीज लोकगीतों की धुन, मेहंदी की खुशबू और नए कपड़े पहनने, हरी और लाल चूड़ियां पहनने और श्रृंगार करने के उत्साह के साथ आती है। यह उपवास, पूजा, मौन रहकर गौरी शंकर से प्रार्थना करने, गीत गाने और गौरी शंकर की पूजा करने का दिन है।
TEEJ 2025. ROMA ARORA AND OTHERS