एडिट करेंएडिट करें
होममनोरंजनGold Baba ने पहन रखा है 6 करोड़ का सोना, मोबाइल भी सोने की परत वाला
मनोरंजन

Gold Baba ने पहन रखा है 6 करोड़ का सोना, मोबाइल भी सोने की परत वाला

संपादकीय टीम 18 जनवरी 2025 को 10:29 am बजे
0 views

Gold Baba के पास सोने के 6 बड़े लॉकेट

Gold Baba का कहना है कि ये आभूषण साधना से जुड़े हैं

प्रयागराज। Gold Baba -महाकुंभ मेला 2025 बहुत कुछ अनोखा संजोय हुए है। कोई मालाएं बेच कर प्रसिद्ध गई तो कोई IIM में पढ़ कर भी यहां श्रद्धालु बना भगवान या अध्यात्म को खोज रहा है। आकर्षित करने वाले कई अद्भुत साधु-संतों की लम्बी लाइन है। इसी में एक नाम है-गोल्डन बाबा यानी कि एसके नारायण गिरी जी महाराज।

वो इसलिए सबका ध्यान खींचते हैं क्योंकि उन्होंने 4 किलो सोने के गहने पहन रखे है। इसकी कीमत 6 करोड़ रुपए है। उनके पास सोने के 6 लॉकेट हैं, जिनसे लगभग 20 मालाएं बन सकती हैं। उनका मोबाइल भी सोने की परत में ढका हुआ है।

GOLD BABA -उनकी छड़ी पर देवी-देवताओं के लॉकेट लगे हैं

गोल्ड बाबा का जन्म केरल में हुआ था, लेकिन वर्तमान में वे दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने निरंजनी अखाड़े से जुड़कर आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत की। उनका हर गहना, चाहे वह अंगूठी हो, कंगन हो, घड़ी हो या हाथ में सोने की छड़ी, सबमें एक आध्यात्मिक और साधना से जुड़ी हुई गहरी कहानी छिपी हुई है। उनकी छड़ी पर देवी-देवताओं के लॉकेट लगे हैं, जो उनके साधना और धार्मिक जीवन का प्रतीक माने जाते हैं।

बाबा का कहना है कि ये आभूषण साधना से जुड़े हैं। वे इसे दिखावे के रूप में नहीं पहनते, बल्कि यह उनके आस्थाओं, गुरु के प्रति श्रद्धा और साधना का प्रतीक हैं। उनका मानना है कि आभूषण की ऊर्जा उन्हें उच्च साधना की दिशा में प्रेरित करती है। गोल्डन बाबा ने अपने आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत निरंजनी अखाड़े के प्रमुख रवींद्र पुरी महाराज से दीक्षा लेकर की थी। वे धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ समाज के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news