एडिट करेंएडिट करें
होममनोरंजनअसफल एथलीट ने किया 'नाइकी' का निर्माण
मनोरंजन

असफल एथलीट ने किया 'नाइकी' का निर्माण

संपादकीय टीम 20 नवंबर 2023 को 11:54 am बजे
0 views

नाइकी नामक ब्रांड की स्थापना कैसे हुई

अगर हमें अपने सपनों में विश्वास हो, तो हम किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं।

एथलीट के रूप में असफल होने के बावजूद, फिल नाइट ने नाइकी नामक ब्रांड की स्थापना कैसे की, यह एक प्रेरणादायी कहानी है।

फिल नाइट, जो एक पूर्व मध्यवर्गीय ट्रैक एथलीट थे, ने 1964 में अपने पूर्व कोच बिल बौरमन के साथ नाइकी की स्थापना की। इसके पहले, वे "ब्लू रिबन स्पोर्ट्स" नाम की एक कंपनी चलते थे जो जापानी जूते डिस्ट्रीब्यूट करती थी।

शुरुआती वर्षों में वे अपनी कार के डिक्की से जूते बेचते हुए भी फील ने हार नहीं मानी और अपने ब्रांड को बड़ा करने के लिए खुद को समर्पित रहे। जूतों के लिए प्यार और इनोवेटिव आइडियाज ने फिल को प्रेरित किया के वो दौड़ने के लिए बेहतर जूते बनाये।

1971 में, नाइकी ने अपना पहला स्वयं का जूता लॉन्च किया, जो एक सिंपल और कार्यात्मक डिज़ाइन के साथ था। इसके बाद, नाइकी का लोगो "सूष", जो स्पीड और चलने की अद्वितीयता का प्रतीक है, ने कंपनी को एक नई पहचान दी। धीरे-धीरे नाइकी एक वैश्विक ब्रांड बन गया।

खेल और फैशन दोनों क्षेत्रों में उन्होंने मार्केटिंग की अद्वितीय रणनीतियां अपनाईं।

नाइकी के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु था जब उन्होंने 1984 में माइकल जॉर्डन के साथ एक अनुबंध हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी उन्हें बास्केटबॉल जूतों के मार्केट में एक मजबूत स्थान दिलाई।

आज, नाइकी दुनिया की सबसे बड़ी खेलकूद प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी है। 2021 के अंत तक, नाइकी का मार्केट कैप 211 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया था और 17 नवम्बर, 2023 को 161.26 बिलियन डॉलर था।

पैंट न पहनना भी है ट्रैंड