एडिट करेंएडिट करें
होममनोरंजनAmritsar Heritage Street और सुन्दर बनेगी : स्पीकर
मनोरंजन

Amritsar Heritage Street और सुन्दर बनेगी : स्पीकर

संपादकीय टीम 13 जून 2024 को 09:19 pm बजे
0 views

Amritsar Heritage Street : अलग-अलग जगह स्थापित किये जाएंगे सूचना केंद्र

चंडीगढ़। पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने यहाँ अधिकारियों को निर्देश जारी किया कि अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट (Amritsar Heritage Street) के नवीनीकरण सम्बन्धी अलग-अलग कामों को जल्द शुरू किया जाये। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत हेरिटेज स्ट्रीट को जल्द ही अत्याधुनिक सहूलतों के साथ लैस किया जायेगा।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मीटिंग में संधवां ने Amritsar Heritage Street से नाजायज कब्जों को हटा कर ऐतिहासिक शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सूचना केंद्र स्थापित करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने सैलानियों की सुविधा के लिए पार्किंग वाले स्थानों पर उपयुक्त साफ़- सफ़ाई, पीने वाले पानी के प्रबंधों की महत्ता पर भी ज़ोर दिया।

जंगी नायकों की प्रतिमा लगाने के निर्देश।

स्पीकर ने अधिकारियों को हेरिटेज स्ट्रीट में लगे गिद्दे-भंगड़े की प्रतिमाओं के इलावा यहाँ जंगी नायकों की प्रतिमा लगाने के निर्देश भी दिए, जो राज्य के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मीटिंग में स्थानीय निकाय, पर्यटन, नगर निगम, सुधार ट्रस्ट, योजनाबंदी बोर्ड, अमृतसर विकास अथॉरिटी और अन्य सम्बन्धित विभागों के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

इस नवीनीकरण से अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट/Amritsar Heritage Street राज्य के समृद्ध इतिहास, सभ्याचार और वास्तु-कला की झलक पेश करते हुये विश्व स्तर पर पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के तौर पर उभरेगी।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news