एडिट करेंएडिट करें
होमकॉमर्सTata Group अब भारत में लगाएगा आईफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, 50 हज़ार लोगों को मिलेगा रोज़गार
कॉमर्स

Tata Group अब भारत में लगाएगा आईफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, 50 हज़ार लोगों को मिलेगा रोज़गार

संपादकीय टीम 8 दिसंबर 2023 को 01:14 pm बजे
0 views

एप्पल की टाटा ग्रुप के साथ डील, 18 महीनों में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू होने की संभावना

मुंबई। भारत में जल्द ही आईफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू होने की संभावना है। टाटा ग्रुप आईफोन की एक फैक्ट्री तमिलनाडू में लगा रहा है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग विरासत का विस्तार करले हुए सबसे बड़े आईफोन प्लांटों में से एक का निर्माण करने की तैयारी में है।

इस फैक्ट्री में लगभग 20 असेंबली लाइनों के एक साथ काम करने का अनुमान है। कम्पनी का अगले दो सालों के भीतर लगभग 50,000 कर्मचारियों को रोजगार देने का भी लक्ष्य है। सूत्रों ने कहा कि साइट पर काम 12-18 महीनों के भीतर शुरू हो सकता है। समूह की योजना होसुर में फैक्ट्री बनाने की है।

यह प्लान टाटा के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने के एप्पल के प्रयासों को बढ़ावा देगा। इनके पास पहले से ही एक आईफोन फैक्ट्री है जिसे उसने पड़ोसी राज्य कर्नाटक में विस्ट्रॉन कॉर्प से हासिल किया है। Apple भारत, थाईलैंड, मलेशिया और अन्य जगहों पर असेंबली और अन्य भागीदारों के साथ काम करके चीन से दूर अपने परिचालन में विविधता ला रहा है।

आईफ़ोन का कारखाना मध्यम आकार का होगा। यह संभवतः टाटा द्वारा विस्ट्रॉन से हासिल की गई कंपनी से बड़ी होगा, जिसमें 10,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं।
एप्पल और टाटा संभवतः सरकार से नई फैक्ट्री के लिए सब्सिडी देने का आग्रह कर सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल और टाटा दोनों से इस खबर बारे पुष्टि के लिए संपर्क साधने की कोशिश की गई, मगर उन्होंने जवाब नहीं दिया।