एडिट करेंएडिट करें
होमकॉमर्सJeff Bezos ने की पत्रकार लॉरेन सांचेज के साथ दूसरी शादी, 450 करोड़ खर्चे
कॉमर्स

Jeff Bezos ने की पत्रकार लॉरेन सांचेज के साथ दूसरी शादी, 450 करोड़ खर्चे

संपादकीय टीम 28 जून 2025 को 08:56 am बजे
0 views

Jeff Bezos : 250 मेहमानों को शाही दावत; सुर्खियों में जेफ की दूसरी शादी

Jeff Bezos : वेनिस में करीब 250 चुनींदा मेहमानों की मौजूदगी में हुई इस शादी

Jeff Bezos अमेजन के संस्थापक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हैं

वेनिस। Jeff Bezos : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस (61) की पत्रकार लॉरेन सांचेज (55) के साथ दूसरी शादी पूरी दुनिया में सुर्खियों में छाई हुई है। नहरों के शहर वेनिस में करीब 250 चुनींदा मेहमानों की मौजूदगी में हुई इस शादी के लिए तीन दिन तक भव्य कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वीरवार को हुई। आज यानी शनिवार को समारोह का आखिरी दिन है। दावा किया जा रहा है कि इस शादी पर करीब 450 करोड़ रुपये का खर्च आया।

इस शादी को 'सदी की सबसे बड़ी शादी' कहा जा रहा है। शुक्रवार को सेंट मार्क स्क्वायर के सामने स्थित सैन जॉर्जियो द्वीप पर जोड़े ने रस्म पूरिकी। जेफ बेजोस ने एक ब्लैक-टाई सूट में समारोह में शिरकत की । सांचेज लंबी सफेद पोशाक में दिखाई दे रही थीं।

एक अनुमान के मुताबिक, शादी पर होने वाला यह 450 करोड़ का खर्च आम तौर पर अमेरिकी शादियों में होने वाले खर्च की तुलना में 1000 गुना ज्यादा है। शादी में कारोबार, मनोरंजन और कला जगत की नामी हस्तियां जुटी हैं, जिनके स्वागत में शानदार इंतजाम किए गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर, अपने परिवार के साथ वेनिस पहुंची। बिल गेट्स, ओपरा विनफ्रे, क्रिस जेनर और किम कार्दशियन जैसे लोग इस समारोह का हिस्सा रहे हैं। बेजोस की शादी में भारत से सिर्फ नताशा पूनावाला ही पहुंची हैं, जो जानी-मानी बिजनेस वुमन और समाज सेवी हैं।

हाई-प्रोफाइल मेहमान लिस्ट में ऑरलैंडो ब्लूम, जॉर्डन की क्वीन, क्लोई कार्डेशियन, जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

होटल के एक कमरे का किराया 4.68 लाख रु. प्रति रात

Jeff Bezos married journo Lauren

बेजोस और सांचेज हेलीकॉप्टर से बुधवार को वेनिस पहुंचे थे और ग्रैंड कैनाल के किनारे स्थित आलीशान 'अमान' होटल में रुके। यहां एक कमरे का किराया करीब 4,000 यूरो यानी लगभग 4.68 लाख रुपये प्रति रात है। शुक्रवार को सेंट मार्क स्क्वायर के सामने स्थित सैन जॉर्जियो द्वीप पर शादी का मुख्य कार्यक्रम हुआ। जोड़े ने एक ब्लैक-टाई समारोह में शादी की शपथ ली।

शादी समारोह का हुआ विरोध

जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज के शादी समारोह का विरोध भी हुआ है। वेनिस शहर में जगह-जगह जेफ बेजोस की शादी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'बेजोस के लिए जगह नहीं है' लिखे बैनर लहराए। प्रदर्शनकारियों ने इसे वेनिस को 'अमीरों के लिए बेचने' की मिसाल बताया है।

नहरों के किनारे लगे विरोध-प्रदर्शन के संकेतों पर लिखा था कि अरबपतियों पर कर लगाओ। जितना समय आप इसे पढ़ेंगे, जेफ बेजोस की संपत्ति आपके मासिक वेतन से भी अधिक बढ़ गई है। वहीं कई स्थानीय लोग इसे शहर की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद मानते हैं। होटल मालिकों और टूर गाइड्स का कहना है कि अमीर मेहमानों के खर्च से शहर को फायदा होता है।

Jeff Bezos married journo Lauren

https://telescopetimes.com/category/punjab-news