बुल्गारिया 1 जनवरी 2024 को यूरो अपना लेगा
1 जनवरी 2024 को, बुल्गारिया ने यूरो को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपनाने का फैसला लिया है। ऐसा करने वाला वह यूरोपीय संघ (ईयू) का 21वां सदस्य देश बन गया है। बुल्गारिया 2007 में यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था। इसकी वर्तमान में मुद्रा लेव है।
मास्ट्रिच संधि 1 नवंबर 1993 को लागू हुई थी। इसने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के लिए यूरो मुद्रा को अपनाने के लिए आवश्यक पांच मानदंडों की रूपरेखा तैयार की थी । मानदंड निर्धारित करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि नए सदस्य राज्यों के शामिल होने पर नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सके।
2021 तक, बुल्गारिया ने पांच में से चार मानदंडों को पूरा कर लिया था। इस साल तक उन्होंने अंतिम शर्त भी पूरी कर ली थी।
यूरो को अपनाने से करंसी एक्सचेंज शुल्क का बोझ कम हो जाता है। अन्य यूरोज़ोन देशों के साथ व्यापार में सुधार होता है। पर्यटकों को अब मुद्रा के आदान-प्रदान में पैसा बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। उनकी आमद में बढ़ोतरी होगी।
क्रोएशिया ने 2023 में यूरो को अपनाया था। 2015 में लिथुआनिया के यूरो में प्रवेश के बाद यह पहला करंसी विस्तार है। रोमानिया का 2029 तक यूरो अपनाने का लक्ष्य है।